सिर पर खाली बाल्टी रखकर कलेक्ट्रेट आईं महिलाएं

       सिर पर खाली बाल्टी रखकर कलेक्ट्रेट आईं महिलाएं
– हैंडपंप में लगी मोटर हटवाने की मांग, लगाए आरोप
फोटो परिचय-  सिर पर बाल्टी रखकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राधानगर थाने के मदरियापुर मजरे केवई की रहने वाली ग्रामीण महिलाएं हाथों में खाली बाल्टी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें कहा कि गांव में राम भूषण पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ के दरवाजे के पास सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। जिसमें मोटर भी डाली गई है। जिससे विरोध करने पर 13 दिसंबर 2025 को राधानगर पुलिस ने मौके पर जाकर समझौता करवाया था। आरोप लगाया कि 15 मार्च को प्रीति सिंह पत्नी बृजेश कुमार तीन अन्य लोगों के साथ गांव जाकर पंप खुलवाकर जबरदस्ती मोटर डलवा दिया। विरोध करने पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर बुलवाकर काम रुकवा दिया गया। इसके बाद 16 मार्च को पुनः मोटर डलवा दी गई। इस दौरान गांव की महिलाएं जब पानी भरने के लिए आई तो मोटर बंद कर दी गई और पानी भरने नहीं दिया गया। इन लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने लिखकर भी दिया है कि मोटर निकलवा दिया जाए परंतु मोटर नहीं निकल पाई।

जिलाधिकारी से मांग किया कि उक्त हैंडपंप से पानी भरने दिया जाए क्योंकि पानी न मिलने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता प्रेम सिंह गौतम, सुशीला, उर्मिला, राना देवी, गुड़िया, सुनीता, इंद्रारानी, रवि शंकर, ब्रह्मदीन, मनोज, श्याम बाबू, शिव भवन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। प्रीति सिंह पत्नी बृजेश कुमार ने आरोप लगाया कि जहां पर यह हैंडपंप लगा है वहां और भी तमाम हैंडपंप हैं। इस हैंडपंप को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिस पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। इस मुकदमे को लेकर दूसरा पक्ष बेवजह हैंडपंप को निशाना बना रहे है। जांच करवा ली जाए सब कुछ दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *