स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हाईटेक नर्सरी का कर रही संचालन

  डीएम ने समूह की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को सौंपा प्रतीकात्मक चेक
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हाईटेक नर्सरी का कर रही संचालन
फोटो परिचय-  समूह की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को प्रतीकात्मक चेक सौंपते डीएम।
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स हाईटेक नर्सरी फॉर वेजीटेबल इकाई में तैयार कुल 179944 पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि 194944 का 80 प्रतिशत अंश धनराशि 155460 इकाई के संचालक गंगा महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम पंथुवा विकास खण्ड हसवा की अध्यक्ष कुसमा देवी व कोषाध्यक्ष राजकुमारी को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा मनरेगा व उद्यान विभाग के कन्वर्जेन्स से प्रदेश के समस्त जनपदों में 02-02 मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजीटेबल (हाईटेक नर्सरी) का निर्माण कराया जाना स्वीकृत किया गया है। जनपद में एक हाईटेक नर्सरी का संचालन राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र रमुवा पंथुवा में गंगा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। माह मार्च 2025 तक इकाई में उच्च गुणवत्ता युक्त रोग रहित 179944 शाकभाजी पौधों का उत्पादन किया गया। जिसकी बिकी लगभग जनपद के 70 कृषकों को की गई। जिससे प्राप्त कुल धनराशि 194944.00 का 80 प्रतिशत अंश स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया गया है। हाईटेक नर्सरी की गाईड लाईन के अनुसार हाईटेक नर्सरी का संचालन करने वाले स्वयं सहायता समूह को पौधों की बिकी से प्राप्त धनराशि का 80 प्रतिशत दिया जायेगा व 20 प्रतिशत अनुरक्षण कार्य हेतु विभाग के पास सरक्षित रखा जायेगा। इसी क्रम में मनरेगा व उद्यान विभाग के कन्वर्जेन्स से जनपद की दूसरी हाईटेक नर्सरी कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में स्थापित की गयी है। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है एवं इसका संचालन गंगा महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह, थरियांव वि०ख० हसवा फतेहपुर द्वारा माह जून से किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, सहायक उद्यान निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *