संगठनात्मक निर्देशों पर मनोयोग से करें काम: रंजना

     संगठनात्मक निर्देशों पर मनोयोग से करें काम: रंजना
– हुसैनगंज मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू
फोटो परिचय-  प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करतीं जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को हुसैनगंज मंडल में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह और किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें बूथ प्रबंधन विषय पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने संबोधित किया।
श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि सभी को संगठनात्मक दिशा-निर्देश पर मनोयोग से कार्य करना चाहिए। हमें मन की बात, टिफिन बैठक व बूथ स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हो संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने में योगदान देते रहना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में संतोष सिंह राजू, ओम प्रकाश पाल, जिला मंत्री संतोष नेता, जिला मंत्री अजय सिंह रिंकू, श्रीकांत तिवारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। वर्ग अधिकारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया व द्वितीय सत्र के वक्ता के रूप में पंकज त्रिवेदी व तृतीय सत्र को पुष्पराज पटेल ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *