चार दिसंबर से पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आज से ही लगें कार्यकर्ता

       बूथ से मंडल स्तर तक के पदाधिकारी दें योगदान: अन्नू
चार दिसंबर से पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आज से ही लगें कार्यकर्ता
फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सदर विधानसभा के हसवा व भिटौरा मंडल में शनिवार को मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की मंडल समीक्षा की। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने हंसवा के कुसुम्भी मंडल पदाधिकारियों से बिन्दुवार चर्चा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एसआईआर कार्यक्रम में लगना है और इसे सोशल मीडिया में बीजेपी यूपी व भाजपा उत्तर प्रदेश को जोड़कर इसे पोस्ट करना है। जिससे सभी कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन भी किया जा सके।


उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्य पूर्ण मनोयोग से करते हैं अब काम के साथ काम कैसे दिखाई दे यह भी चिंता कार्यकर्ताओं को करनी है। भिटौरा मंडल की बैठक बिलंदा के एक विद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को जोर देकर एसआईआर कार्यक्रम में लगने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग कर एक स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर अभियान संयोजक मनोज मिश्रा, उदय लोधी, पुष्पा पासवान, पंकज त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, विधानसभा संयोजक बच्चा तिवारी, धनंजय द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, शिवपूजन तिवारी, बृजेश द्विवेदी, लाल सिंह चन्देल, स्वरूप राज सिंह जूली, शानू सिंह, सुरेन्द्र मौर्य समेत मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *