जल संरक्षण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन, स्वच्छ पेयजल भविष्य की धरोहर

      जल संरक्षण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
स्वच्छ पेयजल भविष्य की धरोहर
फोटो परिचय-  जल संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– वाटरएड द्वारा जिला स्तरीय जल संरक्षण एवं स्त्रोत स्थिरता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले की स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों प्रधानों पानी समिति के सदस्यों समेत सरकारी अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला की शुरुआत वाटर एड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने प्रतिभागियों को जनपद में पानी के गिरते भूजल स्तर पर एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया और वाटर एड द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण और स्रोत स्थिरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जिले में जल संरक्षण पर कार्य कर रहे गंगा समग्र अभियान के प्रवीण पांडे, नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने जनपद की नदियों और झीलों के विलुप्त होते अस्तित्व और तालाबों को संरक्षित करने में प्रशासनिक प्रतिबद्धता की कमी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने पर जोर दिया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी ने पेयजल की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी का आवाहन करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों से सहयोग अपेक्षा की। कार्यशाला में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान, जल मित्र, पंप ऑपरेटर, सामाजिक कार्यकर्ता आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *