कचेहरी स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कांग्रेसियों ने बापू को किया याद

शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने बापू को किया याद
कचेहरी स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़–फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वीं शहादत दिवस पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कचेहरी पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। तत्पश्चात बापू के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चैहान ने गांधी जी को सही मायने में ईश्वर का अवतार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्मों के बल पर ही सकल विश्व में अपनी छाप छोड़ी और शांति के बल पर बड़े से बड़े युद्ध को जीतने की प्रेरणा दी। निवर्तमान शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज हमारा भारत सत्यमेव जयते शब्द को चरितार्थ करते हुए विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह महात्मा गांधी जी की ही देन है। इस मौके पर संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, आशीष गौड़, बृजेश मिश्रा, इशरत खान, अमरनाथ कैथल, ओम प्रकाश कोरी, रामनरेश महाराज, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार बच्चा, अतुल पासवान, शब्बीर अहमद, मो. अकरम भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *