यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, महासभा ने प्रतिबंध की उठाई मांग

   यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, महासभा ने प्रतिबंध की उठाई मांग

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़  हमीरपुर। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर जनपद में विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने फिल्म पर समाज को आहत करने का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने की मांग की है। इस संबंध में महासभा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
महासभा का कहना है कि फिल्म की कथावस्तु से समाज की छवि धूमिल हो रही है और इससे सामाजिक वैमनस्य बढ़ने की आशंका है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म के माध्यम से समाज को बांटने और नफरत फैलाने का प्रयास किया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुधर सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जोरदार प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए, ताकि शांति एवं सौहार्द बना रहे।
ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण यादव, जिला महासचिव रमाशंकर आचार्य, बद्लू फौजी, नंदकिशोर यादव, नीलम यादव, पूरन सिंह यादव, अशोक कुमार यादव, लोकेन्द्र यादव, बाबू सिंह, नंदराम यादव, वीर सिंह यादव, राजू यादव, शिवबहादुर, केशवदास यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *