यादव महासभा का प्रदेश में जल्द पूरा होगा सदस्यता अभियान: राजेश

  यादव महासभा का प्रदेश में जल्द पूरा होगा सदस्यता अभियान: राजेश
विभिन्न जिलों में भ्रमण कर अब तक बनाएं सात लाख सदस्य
लक्ष्य हासिल न करने वाले जिलाध्यक्षों को हटाकर नए लोगों को दी जाएगी जिम्मेदारी
फोटो परिचय-  पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश संयोजक चैधरी राजेश यादव।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ – फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से प्रदेश में निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। विभिन्न जिलों में भ्रमण करके अब तक सात लाख सदस्य बनाए हैं। लक्ष्य हासिल न करने वाले जिलाध्यक्षों को हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
यह बात बुधवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चैधरी राजेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होने कहा कि आज समाज को एकजुट होने की जरूरत है। जिसको लेकर उनके द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान वृहद स्तर पर चल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य को हासिल न करने वाले अध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होने बताया कि अब तक प्रदेश में सात लाख सदस्य उनके द्वारा भ्रमण करके बनाए गए हैं। जल्द ही सदस्यता अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि आज केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में पिछड़े वर्ग का सबसे अधिक शोषण किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में यादव समाज के लोगों को प्रताड़ित करके झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसलिए समाज के सभी लोग एकजुट होकर यादव महासभा के बैनर तले आएं। जिससे उनकी लड़ाई संगठन सड़कों पर उतरकर लड़ सके। उन्होने पत्रकारों को बताया कि इसके लिए भी वह लगातार प्रयासरत हैं। प्रदेश के जिन-जिन जिलों में होली मिलन समारोह व समीक्षा बैठक का आयोजन होता है वहां पहुंचकर समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। जौनपुर जनपद में आयोजित होली मिलन व समीक्षा बैठक में भी वह शामिल हुए थे। जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने संगठन का दामन थामा है। इस मौके पर रावेन्द्र यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धीर सिंह यादव, राजू यादव, मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *