इंटीरियर का फीता काटकर उद्घाटन करतीं यमुना देवी।

शिवाय इंटीरियर का मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ
फोटो परिचय- इंटीरियर का फीता काटकर उद्घाटन करतीं यमुना देवी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शिवाय इंटीरियर का हवन पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया गया। घरेलू साज सज्जा की आधुनिक प्रतिष्ठान के खुलने से उपस्थित जनमानस में उत्साह नज़र आया।
शहर के आईटीआई रोड निकट अटल चैराहा पर शिवाय इंटीरियर का यमुना देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रोपाइटर विवेक गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान में घरेलू साज सज्जा से संबंधित आकर्षक वस्तुएं जिसमे पेंटिंग, शोपीस, फोटो फ्रेम, क्राफ्ट्स, कालीन, गलीचे, कुशन, टेबल लैंपसे लेकर घरेलू इस्तेमाल वाली तमाम वस्तुएं आदि उपलब्ध हैं। ग्राहकों के अनुसार कुशल स्टाफ द्वारा उनके कमरों को कस्टमाइज़ तरीके से इंटीरियर डेकोरेट कराया जाता है। जिसमे बेड, अलमारी, डायनिंग टेबल, फर्नीचर, सोफे आदि को उनके कमरों के हिसाब से डिजाइन करना और सजावट की चीज़ों का चुनाव किया जाता है। बताया कि इंटीयर डिज़ाइन की अपनी तरह का प्रथम प्रतिष्ठान है। जहां लोग घरेलू सजावटों एव उपयोग में सहायक वस्तुओं को एक ही छत के नीचे प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश सोनी, व्यपारी नेता संजय गुप्ता, विमल गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, शिवम गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीप गुप्ता, प्रिया गुप्ता, स्वीटी गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *