फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 के अंतर्गत प्रथम दिवस पर बालिकाओं को योग प्रशिक्षण

    फिट इंडिया महिला सप्ताह का आयोजन शुरू
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़  फतेहपुर– खेल निदेशालय के निर्देशानुसार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया केन्द्र पर फिट इंडिया महिला सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया। जो आठ मार्च तक चलेगा।


फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 के अंतर्गत प्रथम दिवस पर बालिकाओं को योग प्रशिक्षण
आज दिनांक 06 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहपुर में ”फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026” के अंतर्गत प्रथम दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा योग प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की गई।


उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री सुनील कुमार भारती, क्रीड़ाअधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में किया गया जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहपुर के समस्त कोच एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, जिनमें श्री अरुण शर्मा (कार्यालय सहायक) श्री मनीष कुमार (कार्यालय स्टाफ) श्री आरिफ खान (एथलेटिक्स कोच), श्री जितेन्द्र यादव (एथलेटिक्स कोच – खेलो इंडिया), श्री मोहित यादव (हैंडबॉल कोच), श्री पुष्पेन्द्र सिंह परिहार (क्रिकेट कोच), , श्री राजकुमार यादव (जीवन रक्षक) एवं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *