बच्चियों ने ढोलक बजाकर देवी गीत व संगीत गाए, मनाया नवरात्र उत्सव

     कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मनाया नवरात्र उत्सव
बच्चियों ने ढोलक बजाकर देवी गीत व संगीत गाए
फोटो परिचय-  नवरात्र उत्सव मंे भाग लेतीं छात्राएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— भिटौरा विकास खण्ड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हुसैनगंज में चैत्र नवरात्र उत्सव मनाया गया। बच्चों में नवरात्र को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बच्चियों ने ढोलक बजाकर देवी गीत व संगीत गाए। विद्यालय की वार्डेन ने नवरात्र का महत्व बच्चों को बताकर सत्य मार्ग पर चलने की नसीहत दी।
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर जहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है वहीं मंदिरों में श्रद्धालु मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हुसैनगंज में भी नवरात्र का उत्सव देखने को मिला। बच्चों ने नवरात्र पर्व पर अध्यापकों की देख रेख में देवी गीत व संगीत गाया। वार्डेन रंजना सिंह ने बच्चों को बताया कि मां दुर्गा के नौ स्वरूप है। सभी स्वरूपों का अलग-अलग महत्व है। मां दुर्गा ने दुष्टों का नरसंहार किया था। उन्होने सभी बच्चों का आहवान किया कि हमेशा सत्य मार्ग पर चलें और दूसरों की मदद करें। इस मौके पर अध्यापिकाओं में शालिनी, अनीता देवी के अलावा गोल्डी, शिवानी, रोशनी, शिवांगी, अंशिका, मानसी, रिया, संध्या, शिवानी, राशि, सोनल, खुशबू, हिमांशी, काजल, अनुराधा, रोशनी, दिव्यांशी, रंजना, प्रियांशी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *