पंखे से करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

      पंखे से करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर हमीरपुर– जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में पंखे से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बसवारी गांव निवासी युवक को घर में लगे पंखे से अचानक करंट लग गया। करंट लगते ही युवक अचेत होकर गिर पड़ा। घटना से घबराए परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *