युवती का नहर में उतराता मिला शव, लघु खबरों के साथ

     नवीनीकरण कराएं पंजीकृत निर्माण श्रमिक

गूगल से लिया गया चित्र

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया हैं वे 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से नवीनीकरण करा लें। इस तिथि के उपरान्त ऐसे सभी निर्माण श्रमिक, जिन्होंने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया हैं, उन्हें निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा। निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नहीं की जाएगी। पंजीकृत श्रमिक बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं में हितलाभ प्राप्त कर सकें। नवीनीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त आवास विकास आबूनगर रोड अथवा मो नं0 8924806397 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
———————–  
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
– मूति विसर्जन से लौटते समय हुआ हादसा

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर

फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डोलेपुर के समीप शुक्रवार की शाम मूर्ति विर्सजन कर बाइक से घर वापस लौट रहे दो लोगो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे एक की मौत हो गयी वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग कांशीराम कालोनी गड़रियनपुरवा निवासी स्व0 मेवा लाल का 25 वर्षीय पुत्र रानू अपने साथी विनय 20 के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए भिटौरा गया था। शाम लगभग पांच बजे लौटते समय जब यह लोग डोलेपुर गांव के पास पहुंचे तभी भिटौरा की ओर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रामू की मौके पर मौत हो गयी। वहीं विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————- 
 नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के अर्न्तगत भूनेश्वरी देवी स्थान के समीप शुक्रवार की सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान रिंद नदी में 17 वर्षीय डूब गया। जिसका शव शनिवार की दोपहर गांव से कुछ दूर कटेलिहा मोड़ के पास नदी में उतराता मिला।
जानकारी के अनुसार थाने के उमरिया मजरे सिजौली गांव निवासी रामशंकर का पुत्र शनि सोनकर शुक्रवार की सुबह मूर्ति विसर्जन के लिए भूनेश्वरी देवी स्थान गया था। बताते हैं कि विसर्जन के बाद वह नदी में नहाने लगा तभी अचानक तेज बहाव के कारण वह डूब गया। उधर गोताखोरों ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई कामयाबी न मिली। शनिवार की दोपहर कटिलिहा मोड़ के पास किशोर का शव उतराता दिखाई दिया। जिसे पर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक कक्षा नौ का छात्र था।
————————–  
  सड़क हादस में बाइक सवार की मौत

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर

   फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ के समीप तेज रफ्तार आ रही चार पहिया से बचने में अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से वाहन 55 वर्षीय अधेड़ को रौंदते हुये निकल गयी। जिसकी अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाने के सुल्तानगढ गांव निवासी भैयालाल तिवारी का पुत्र संतोष कुमार अपनी पत्नी सनीता देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गये थे। वापस लौटते समय जब गांव के समीप पहुचे तभी सामने से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से बचने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी और रोड पर जा गिरी। इसी बीच आ रही चार पहिया वाहन संतोष को रौंदते हुए निकल गयी। जबकि सुनीता देवी संतोष की पीठ के ऊपर गिरी थी। वह बाल-बाल बच गयी। उधर परिजन जानकारी मिलने पर उपचार के लिए अस्पताल रहे थे। तभी रास्ते में अधेड ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी ने बताया कि चार पहिया वाहन सभी अध्यापक बैठे थे। जो सरस्वती इण्टर कालेज में पढाते है।
 ————————- 
 महिला समेत तीन को सर्प ने डसा

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर

 फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत शनिवार को महिला समेत तीन लोगो को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी अजय की 36 वर्षीय पत्नी सोनम शनिवार की दोपहर घूरेल काम कर रही थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के उदई सरांय गांव निवासी छेदी लाल का 20 वर्षीय पुत्र कुलदीप अपने घर पर सो रहा था। तभी भोर लगभग 4 बजे सर्प ने उसे डस लिया जबकि बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खुर्माबाद गांव निवासी नरेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू का 26 वर्षीय पुत्र विनय अपने घर पर बैठा तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनां को हुयी तो सभी को तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत ठीक है।
—————————  
 सडक हादसे में अधेड़ घायल

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर

  फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के अर्न्तगत एनएच 2 में शुक्रवार की देर रात सड़क पार कर रहे लगभग 55 वर्षीय अज्ञात अधेड को विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गयी। वहीं सूचना पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को गोपलगंज पीएचसी में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह हालत ठीक न होने पर थाने में तैनात पीआरबी के साथ घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। समाचार लिखे जाने तक घायल के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है।
———————— 
  युवती का नहर में उतराता मिला शव

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर

  फतेहपुर। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर की युवती घर से नहर की ओर गई थी फिर वापस नहीं लौटी। सुबह युवती का शव नहर में उतराया हुआ मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया।
दरियापुर गांव की युवती खुशी दीक्षित (20) पुत्री बब्बू दीक्षित शुक्रवार को सुबह लगभग 6 बजे नहर की ओर नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं पहुंची परिजन व ग्रामीण नहर की ओर पहुंचे तो देखा कि उसका लोटा रखा हुआ था। काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन किया लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। जिस पर नहर में डूबने की आशंका जतायी गई थी। इसके बाद लगातार खोजबीन जारी है पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सकी। जब लापता युवती का कोई पता नहीं चल सका तो नहर का पानी डाउन कर दिया गया। नहर पुल से युवती का शव लगभग दो सौ मीटर दूरी पर 24 घंटे बाद साइन में फंसा हुआ मिला। पिता बब्बू दीक्षित ने बताया कि उसकी पुत्री घर से निकली थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गई।
————————– 
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

संवाददाता “राज यादव” अज़रा न्यूज़ फतेहपुर

  फतेहपुर। कस्बे के मोहल्ला पोजेपुर में बहन की ननद की ससुराल आए 22 वर्षीय युवक की मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। जिसे परिजन इलाज हेतु सीएचसी ले गये। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिससे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार जनपद संत कबीरनगर के थाना मोहाली के गाँव घोरहा निवासी 22 वर्षीय जगन्नाथ कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला पोजेपुर निवासी बहन अमृता पत्नी रामचंद्र की भा़ंजी सपना पुत्री देशराज की गोद भराई में उसकी बहन देश राज के घर पर रुकी हुई थी। जिसे लेने के लेने के लिए देशराज के यहां आया था। शनिवार को सुबह 8 बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। जिसे इलाज हेतु परिजन सीएचसी जहानाबाद ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक नारद कुमार भारती ने बताया कि पोजेपुर निवासी देशराज यादव की सूचना पर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *