युवक को पीटकर किया लहूलुहान, छीने 15 हजार – घायल के पिता ने गांव के ही पांच पर लगाया आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हथगाम थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर मजरे सरांय साबा के समीप प्रयागराज जनपद से भीख मांगकर घर वापस आ रहे पिता पुत्र को गांव के ही कुछ लोगो रोक कर उनके पास रखे नगदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुत्र को लाठी डन्डा व धारदार हथियार से घायल करने के बाद 15 हजार रूपये छीनकर भाग खड़े गये। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार इस्लामनगर मजरे सरांयसाबा निवासी नज्जन अली का पुत्र मोहम्मद हासिम को गांव के ही महरूम फहीम, इकराम, बछन, मोबीन ने लाठी डन्डा व धारदार हथियार मारकर उसके पास रखे 15 हजार रूपये छीनकर भाग खड़े हुये। घायलावस्था में मो0 हासिम को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान घायल का पिता नज्जन अली ने आरोप लगाते हुये बताया कि वह प्रयागराज से भीख मांगकर अपने पुत्र के साथ घर आ रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी महरूम, फहीम, इकराम, बच्छन व मुकीम ने उन्हे रोंक लिया और रूपये छीनने लगे इसका विरोध किया तो उन लोगो ने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पिता आरोप है कि हमलावर पहले से ही घात लगाये बैठे थे। ————————————-
ट्रैक्टर व आटो की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली मोड़ में रविवार की रात मोरंग लदे ट्रैक्टर व आटो की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौके पर ही हो गयी वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। मृतकों में एक की शिनाख्त हो गयी है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी बाबू का 19 वर्षीय पुत्र बीरेन्द्र शहर से चार सवारियां लेकर गाजीपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही आटो नरतौली मोड़ के समीप लगभग 9ः30 बजे पहुंचा तभी सामने से बालू लादकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने आटो में टक्कर मार दिया। जिससे एक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं बीरेन्द्र सुभाष निवासी मखदूमपुर गाजीपुर व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने एक और मृत घोषित कर दिया। वहीं बीरेन्द्र व सुभाष का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों ने शिनाख्त कुलदीप पुत्र महेश 26 निवासी गाजीपुर कस्बा चैराहा के रूप में हुयी है। वहीं पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।