संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —मझगवा थाना क्षेत्र के गिरवर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार तीनों लोग शादी समारोह में शामिल होकर बिलरख से महोबा जनपद के कनोरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान गिरवर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।