युवा जिला कमेटी का विस्तारए प्रथम वर्ष कार्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न
युवा जिला कमेटी का विस्तारए प्रथम वर्ष कार्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न
युवा जिला कमेटी का विस्तारए प्रथम वर्ष कार्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट के युवा जिला कार्यालय का प्रथम वर्ष वार्षिक उत्सव आज गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में किया गयाए जिसमें युवा जिला कमेटी के विस्तार के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अभिनव यादव एवं जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी उपस्थित रहे।
बैठक में नवगठित युवा जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र व आई.कार्ड प्रदान किए गए। इस दौरान संगठन के बीते एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा की गई तथा निर्णय लिया गया कि जिले भर में वार्ड अध्यक्षों एवं कस्बा अध्यक्षों का गठन कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अनीस खानए युवा जिला महामंत्री इमरान खानए युवा जिला उपाध्यक्ष शहाबुद्दीनए युवा जिला उपाध्यक्ष आमिर खानए युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुशए युवा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद आलमए युवा जिला उपाध्यक्ष जुबैरए युवा जिला प्रचार मंत्रीए युवा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदिल खानए युवा जिला मीडिया प्रभारीए युवा संगठन मंत्री हसन आलमए युवा कार्यकारिणी सदस्य सलमान खानए दिलशाद बाबाए फैजुल खानए हामिद रहमान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यालय प्रबंधक आहिल की भी सक्रिय भूमिका रही।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तारए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।