विवाह समारोह में चली गोली से युवक घायल,सीएचसी में भर्ती घायल

   विवाह समारोह में चली गोली से युवक घायल
फोटो परिचय-   सीएचसी में भर्ती घायल।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी विवाह कार्यक्रम के दौरान मध्य रात्रि करीब अचानक चली गोली से रवि प्रताप सिंह 40 वर्ष पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी मोहन पुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा गंभीर घायल हो गया। गोली लगने की घटना के बाद बारात कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सीने में गोली लगने से घायल रवि प्रताप सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से घायल रवि प्रताप सिंह ने पूछताछ में बताया है कि वह यह नहीं देख पाया कि गोली किसने चलाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि गोली लगने से घायल व्यक्ति ठीक है, इलाज चल रहा है।


———————————– 
  भाजयुमो महामंत्री सहित तीन ने किया रक्तदान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जरूरतमंद मरीजों के लिए समय से रक्त की उपलब्धता हो जिसके लिए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सभी सदस्यों का प्रयास रहता है। रक्तकेंद्रो में हर रक्त समूह का रक्त उपलब्ध हो, जिसके लिए मरीज के तीमारदारों को परेशान न होने पड़े। संस्था के सदस्य समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं। उसी कड़ी में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तीन सदस्यों भाजयुमो महामंत्री प्रसून तिवारी सहित तीन रक्तदाता दिग्विजय सिंह व अनिल मौर्य ने जरूरतमंद मरीजों के लिए मानस रक्तकेंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह व रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनुस, अर्पित, अंजली व अनामिका पाल उपस्थित रहे।


——————————————– 
 ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भट्ठा मुनीम की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपु — बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेंता कंजरन डेरा गांव निवासी के 35 वर्षीय जय सिंह कंजर पुत्र रामकरण जो शकूरा तिराहे के समीप शहीद भट्टा में मुनीम था। बुधवार देर रात भट्टे में ही मिट्टी डलवाते समय अज्ञात ट्रैक्टर नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, घटना के बाद परिजन व भट्टे के कामगार उसको शकुरा तिराहे प्राथमिक उपचार के लिए ले गए जहां पर स्थानीय चिकित्सों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। जहां कानपुर के हैलेट ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक जयसिंह के परिजनों ने बताया कि उसका विवाह ममता के साथ करीब पंद्रह साल पहले हुआ था, उसके चार बच्चे, ऋतिक 8 वर्ष, शौर्य 6 वर्ष, छोटू 4 वर्ष, व बेटी परी 3 वर्षीय है। दुर्घटना में उसके कमर के निचला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जय सिंह की मौत की सूचना पाने के बाद मां सोनकली व पत्नी ममता समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत बकेवर थाना अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी ममता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है।


————————————– 
   बाइकों की भिड़ंत में चार की मौत, एक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नवनिर्मित कोल्ड स्टोर के पास वाहनों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम लाया गया। जहां उन्हे सदर अस्पताल के लिकए रेफर कर दिया गया। जहां एक और घायल ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अभिनीत कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप व प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मृतकों में पतारा थाना हुसैनगंज ग्राम पंचायत मवई के श्याम लाल सिंह उर्फ रामू पुत्र फूल सिंह 45 तथा मंथोल का 23 वर्षीय पुत्र अरविन्द तथा मोतीलाल पुत्र रघुवीर 55 निवासी मोहम्मदपुर गौंती थाना सुल्तानपुर घोष सभी एक ही बाइक में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही यह लोग ऐरायां नवनिर्मित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी। जिसमें अरविन्द श्याम लाल व कमलेश कुमार पुत्र स्व0 दर्शन 60 निवासी तौरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि मोती लाल व दुर्गेश सुखराज गंभीर रूप से घायल हो गये। हथगाम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनो को उपचार के लिए सदर अस्पताल के लिए रेफर दिया। परिजन उन्हे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मोती लाल मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद जहां शादी के माहौल में मातम छा गया। वहीं मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *