Banda News: जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर जहां सरकार की योजनाएं गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों पर हमला भी बोला।

बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट विशेष महत्व रखती है। इस सीट पर सभी दल जीतना चाहते है। कांग्रेस, कम्युनिष्ट, बसपा के बाद अब इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है। एक बार फिर इस सीट पर कांटे की टक्कर है। मतदान को महज अब तीन दिन शेष बचे है।

जहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, वहीं प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दलों स्टार प्रचारकों ने भी ताकत झोंक दी है। एक के बाद एक स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू है। हमीरपुर महोबा तिंदवारी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पलानी कस्बे के खेल मैदान के विशाल प्रांगण में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस सपा गठबंधन को आडे हाथों लेते हुए मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज भारत बदल रहा है। विकसित भारत की संकल्पना साकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक दिया है। कांग्रेस के कार्यकाल में आज से 10 साल पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। आतंकवाद, नक्सलवाद तथा भ्रष्टाचार फैला हुआ था। बहू वेटियां सुरक्षित नहीं थीं। बुंदेलखंड बदल रहा है, यहां एक औद्योगिक सिटी बताएंगे। माफियाओं का राम नाम सत्य हो गया तथा गुंडे माफिया निपट गए। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जेल जाने के बाद इनकी बुद्धि खराब हो गई है। जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम ने भी बुंदेलखंड की धरती को ही चुना।

आपका एक वोट बुंदेलखंड की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने मंच से जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं अगली सरकार बनी तो मथुरा का भी रास्ता साफ हो जाएगा। आपका एक वोट पापाचारियों, दुराचारियों, भ्रष्टाचारियों, रामद्रोहियों के लिए नहीं है। आपका एक वोट बुंदेलखंड की तस्वीर बदल देगा। अगले 5 सालों में बांदा चित्रकूट महोबा इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जाएगा। जिससे लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बाहर के लोग यहां आकर नौकरी तलासने यहां आएंगे।

Azra News

Azra News

Next Story