राज्यसभा सांसद के आवास पर ईडी के छापे से आप नाराज

राज्यसभा सांसद के आवास पर ईडी के छापे से आप नाराज

- कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ईडी को बताया भाजपा का अनुसांगिक संगठन

फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

फतेहपुर। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी के छापे को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी व्याप्त है। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ईडी को भाजपा का अनुसांगिक संगठन बताया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार का 2024 में अंत होना सुनिश्चित है।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य एडवोकेट के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व जिला संयोजक व प्रांत सचिव श्रीराम पटेल व प्रंत उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहजहां ने अपने विचार प्रकट किए। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार 2024 की हार के डर से बौखला गई है और विपक्षी दलों के नेताओं के विरूद्ध सीबीआई, ईडी का दुरूपयोग करके जेल भेजने का कार्य कर रही है ताकि केंद्र सरकार की नकारापन एवं विकास विरोधी कार्यशैली एवं भ्रष्टाचार को उजागर करने से रोका जा सके। वक्ताओं ने कहा कि जब भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचता है तब भ्रष्टाचार से भरे घड़े का फूटना तय है इसलिए भाजपा सरकार फड़फड़ा रही है। विपक्षी नेताओं पर अकारण परेशान करने का काम कर रही है। मोदी सरकार का 2024 में अंत होना सुनिश्चित है। इस मौके पर राम किशोर विश्वकर्मा एडवोकेट, शेर आलम, मो. गुलफाम खान, ज्ञानेंद्र कुमार, संजय सिंह एडवोकेट, विजय शंकर यादव, रोहित कुशवाहा एडवोकेट, राजकरन एडवोकेट, रतिलाल एडवोकेट, शिवम दीक्षित, सिद्दीक शाह, धनंजय मौर्य, माया गौतम, छेद्दी देवी, अंजू प्रजापति, राजरानी, निर्मला, आशा देवी, डा. राजकुमार प्रजापति भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story