चौकी चौराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पूर्व विधायक ने किया माल्यार्पण

भाजपा सरकार ने दी योजनाओं की सौगात: विक्रम सिंह

- प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अधिकारों की दी जानकारी

- चौकी चौराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पूर्व विधायक ने किया माल्यार्पण

फोटो परिचय- कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्मानित करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा के ऐरायां ब्लाक के प्रेमनगर स्थित एक मैरिज हाल में ब्लाक स्तरीय पंचायत प्रहरी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने हिस्सा लिया। जनता ने पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रेमनगर आगमन पर सदानंद डिग्री कालेज छिवलहा के प्रबंधक प्रकाश त्रिपाठी उर्फ रानू, रामदल अध्यक्ष आगेंद्र साहू व रामदल के पदाधिकारियों ने चौकी चौराहा पर पूर्व विधायक का स्वागत किया। चौकी चौराहा पर पूर्व विधायक ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुलूस के साथ प्रेमनगर के लिए रवाना हुए।

जहां भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने पंचायती राज व्यवस्था के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। बताया कि योजनाओं का लाभ देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। श्री सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर किरन अग्निहोत्री, खुशनुमा बानो, सोनू मोदनवाल, राजेंद्र सिंह गौर, नरेंद्र यादव, कृष्णपाल सिंह, लल्लन सिंह, गौरी सिंह, सुग्रीव यादव, दरोगा, संतोष, अमित मिश्रा, बाबू लाल गुप्ता, नीतू मौर्य, राम विशाल पासवान, सुनील यादव, नीरज सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story