हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर राजनैतिक रोटियां सेंक रही भाजपा: अवसाफ

हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर राजनैतिक रोटियां सेंक रही भाजपा: अवसाफ

- सभी को आपस मं जोड़कर भाजपा के मंसूबो पर पानी फेर रही कांग्रेस

- आल इंडिया कौमी तंजीम (कांग्रेस) की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।

फतेहपुर। आल इंडिया कौमी तंजीम उ.प्र. (कांग्रेस) की बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर भड़ास निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकारें हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ाकर राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस सभी को आपस में जोड़कर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर रही है।

शहर के खलीलनगर स्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवसाफ अहमद के आवास में उन्हीं की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अवसाफ अहमद ने कहा कि उनकी यह तंजीम आल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक अनवर व प्रदेश अध्यक्ष तालिब अली है। यह कांग्रेस पार्टी की एक शाखा है जो कि पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करती है। सभी को एक-दूसरे के धर्मों का आदर करते हुए आपस में मिलकर रहने का संदेश देती है।

श्री अहमद ने कहा कि आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने पूरे देश व प्रदेश के हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ाकर राजनैतिक रोटियां सेंक रही है। जो किसी से छिपा नहीं है। इसलिए आज के दौर में हिंदू-मुस्लिमों के बीच आपसी भाईचारे का संदेश ही नहीं बल्कि उन्हें आपस में जोड़कर पार्टी भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर रही है। संचालन कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी अमजदयार व चौधरी मोईन राइन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से अब तक संविधान व लोकतंत्र को बचाये रखा इसलिए कांग्रेस पार्टी का देश हिम में सरकार में आना बहुत जरूरी है। वरिष्ठ कांग्रेसी मिस्बाहुल हक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले माह होने वाले सभी पांच राज्यों में सरकार बनायेगी। बैठक में राम किशोर शुक्ल, आदित्य श्रीवास्तव, समद अजीज, आनंद सिंह, मुख्तार अहमद, तौकीर खान, राशिद अहमद, मनोज कुमार सोनी, आनंद सिंह, मोतीलाल, अजय कुमार बच्चा, शमशाद एडवोकेट, शमशाद अंसारी, राशिद खान भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story