अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार

- नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर बांटे मनोनयन पत्र

फोटो परिचय- पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष।

फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए जिला इकाई के कई पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। निर्णय लिया गया कि जिले में शीघ्र ही व्यापारी जोड़ो अभियान चलाकर दस हजार व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जायेगा।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने हिस्सा लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की सहमति व जिला प्रभारी की संस्तुति पर मो. आसिफ एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष, विजय सिंह एडवोकेट को विधि सलाहकार, धीरज बाल्मीकि को जिला संगठन मंत्री, मो. समी अहमद खां को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शिवम शिवहरे व युवा इकाई की जिम्मेदारी सावन गुप्ता को दी गई। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी व जिला महामंत्री सोल्डी गुप्ता ने कहा कि अतिशीघ्र पूरे जनपद में व्यापारी जोड़ो अभियान चलाकर दस हजार व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का काम किया जायेगा। जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों का जो शोषण हो रहा है वह

अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस संदर्भ में शीघ्र ही व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर भ्रष्टाचार व शोषण की पूरी जानकारी देगा। संचालन महामंत्री रितेश गुप्ता सोल्डी ने किया। इस मौके पर मो. अलीम, संजय जौहरी, रज्जन, मो. मुकीम, टीटू गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मो. अनीस, राकेश गुप्ता, मनोज अग्रहरि, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजय गुप्ता, सौरभ सिंह, अमितेष गुप्ता, नरायण बाबू गुप्ता भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story