राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर संविधान को बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन राजद ऐसा नहीं होने देगी।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर संविधान को बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन राजद ऐसा नहीं होने देगी।

केंद्र सरकार की संविधान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश के संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छतरपुर में एक रैली में कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए भारत के संविधान को बदलना चाहता है, लेकिन मैं वादा करता हूं कि कोई भी हमारे संविधान को नहीं बदल सकता और आपका आरक्षण नहीं छीन सकता। हम इस तरह के प्रयास को विफल कर देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी पिछले 10 सालों में 'झूठ फैला रहे हैं'। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने 'महंगाई रोकने, नौकरियां मुहैया कराने और काले धन को खत्म करने जैसे अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। राजद नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी झूठ के निर्माता, वितरक और थोक व्यापारी हैं। उन्होंने एलआईसी, बंदरगाह, हवाई अड्डे और देश की संपत्ति बेच दी हैं।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पीएम मोदी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को लगा दिया है। देश में जो लोगों की आवाज उठा रहे हैं और उनके अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें जेल में डाला जा रहा है।

झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार

उन्होंने आरोप लगाया, "पीएम मोदी झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड के मंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया। उन्होंने मेरे खिलाफ सीबीआई को तैनात कर दिया। उन्होंने वादा किया कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आती है तो एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये तक कम कर दी जाएगी। गरीब महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Azra News

Azra News

Next Story