चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व पर कृतित्व पर डाला प्रकाश

सरदार पटेल की जयंती पर सपाईयों ने किया याद

- चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व पर कृतित्व पर डाला प्रकाश

फोटो परिचय- गोष्ठी में भाग लेते सपाई।

मो. जर्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में मंगलवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात गोष्ठी में व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने शिरकत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज ही के दिन सरदार पटेल का जन्म हुआ था। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने आजाद भारत में बिखरी हुई रियासतों का विलय करते हुए एकता के सूत्र में बाधा। इस कारण 31 अक्तूबर के दिन प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री थे। वह त्याग और बलिदान की मिसाल भी थे। लौह पुरुष पटेल काफी दूरदर्शी थे, उन्होंने जवाहर लाल नेहरू को भारत और चीन के रिश्ते पर पहले ही आगाह कर दिया था। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गुजरात के खेड़ा जिले में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पटेल ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर भविष्य में खास बन गया।

उन्होंने शराब, छुआछूत और स्त्री अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। हिंदू मुस्लिम एकता को बनाए रखने का प्रयास जारी रखा और आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा अशोक पटेल, विधायक सदर चंद्र प्रकाश लोधी, दलजीत निषाद, दयालु गुप्ता, विपिन यादव, रीता प्रजापति, राम कृपाल सोनकर, राजू कुर्मी, दीपक डब्लू, नफीस उद्दीन, शमीम अहमद, तनवीर हैदर, सुघर लाल यादव, सऊद अहमद, सुहैल खान, डा अमित पाल, जगनायक सचान, डीजी कुशवाहा, अनिल यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रईस अहमद, शेरा यादव, रौनक राज, ओवैस फारुकी सहित तमाम समाजवादी साथी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story