अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में कानपुर जायेंगे 12 हजार कार्यकर्ता: मुखलाल

अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में कानपुर जायेंगे 12 हजार कार्यकर्ता: मुखलाल

- 27, 29 व 30 अक्टूबर को सभी विधानसभाओं में होगा महिला सम्मेलन

फोटो परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि आगामी 28 अक्टूबर को अनुसूचित मोर्चा का विशाल सम्मेलन कानपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसको सफल बनाने के लिए जिले की प्रत्येक विधानसभा से दो-दो हजार कार्यकर्ता कानपुर जायेंगे। इसके अलावा 27, 29 व 30 अक्टूबर को जिले की सभी विधानसभाओं में महिला सम्मेलन भी आयोजित किए जायेंगे।

गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उक्त बातें कही। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कानपुर जनपद में 28 अक्टूबर को अनुसूचित मोर्चा का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से बनारस में सफाई कर्मियों के पैर धोकर यह बताने का प्रयास किया है कि भारतीय जनता पार्टी निचले पायदान तक के लोगों की सुनने वाली पार्टी है।

यही कारण है कि विशाल अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन कानपुर में किया जा रहा है। जिले की सभी छह विधानसभाओं से दो-दो हजार कार्यकर्ता 31 बसों व बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों के जरिये कानपुर रवाना होंगे। सभी विधानसभाओं में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति भी बना ली गई है। इस अवसर पर भाजपा के अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story