दिल्ली में घरेलू काम करने वाली जिले की एक लड़की के पास पहले गांव के ही एक युवक ने प्रश्चय लिया। फिर विश्वास जीतने के बाद बगैर पारिवारिक रज़ा के दो रात साथ रहने

हुजूर, 15 मिनट में आने को बोला और छोड़कर चला गया

- दिल्ली में घरेलू काम करने वाली लडकी ने प्रश्चय लेने वाले लड़के की उजागर की करतूत

फोटो परिचय- एसपी को शिकायती पत्र देने जाती पीड़िता।

फतेहपुर। दिल्ली में घरेलू काम करने वाली जिले की एक लड़की के पास पहले गांव के ही एक युवक ने प्रश्चय लिया। फिर विश्वास जीतने के बाद बगैर पारिवारिक रज़ा के दो रात साथ रहने के बाद रफूचक्कर हो गया। मामला खागा सर्किल की लड़की से जुड़ा है, जो कई साल से देश की राजधानी में रहकर जीविका चला रही है।

बकौल लड़की, गांव का सुनील कुमार पुत्र दिनेश करीब 6 माह पहले दिल्ली आया था। गांव का लड़का होने के नाते उसी के ठिकाने पर रह कर काम खोजने लगा। इसी दौरान उक्त लड़के का एक्सीडेन्ट हो गया। तब उसकी सेवा व इलाज करवाया। जब वह ठीक हो गया तो शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उसने कहा कि पहले वह अपने माता-पिता से सलाह कर ले, तब मैं शादी कर सकती हूं। लड़के ने अपने घर वालों से बात किया लेकिन यह नहीं माने तो लड़के ने कहा कि हम दोनों लोग बालिग है भाग के शादी कर लेंगे। इसके बाद 5 नवंबर को लड़का फिर दिल्ली आया और दो दिन बाद उसे भविष्य के सुनहरे सपने दिखाते हुए साथ ले गया। लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने दो रात साथ गुजारी और 15 मिनट में वापस लौटने की बात कहकर चला गया। जिसका काफी इन्तजार किया लेकिन वह नहीं आया। उसका फोन भी बन्द बता रहा था। पता चला कि वह 6 तारीख की सुबह 11 बजे अपने रिस्तेदारों से पैसा लेकर कहीं चला गया है। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए अश्लील फोटो खींचकर रख ली हैं। उसने गांव आकर जब लड़के के माता-पिता से बात की तो वह शादी करने से साफ इन्कार कर रहे है। एसपी से मुलाकात कर इंसाफ मांगने आई पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर को पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

Azra News

Azra News

Next Story