आचार्य ने वृंदावन की पावन महिमा का भक्तों को कराया श्रवण

साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

- आचार्य ने वृंदावन की पावन महिमा का भक्तों को कराया श्रवण

- 27 नवंबर को समापन पर होगा गया भोज व विशाल भंडारा

फोटो परिचय- श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते आचार्य एवं खड़े आयोजक।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। शहर के आबूनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार को राम औतार सिंह (झल्लू सिंह) व पद्मा सिंह की ओर से साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान कथा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कथा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन आचार्य ने वृंदावन की पावन महिमा का भक्तों को श्रवण कराया। आगामी 27 नवंबर को समापन पर गया भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल में सभी तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली थी। श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन आचार्य पं. कमल किशोर शुक्ल (परशुराम) ने भक्ति ज्ञान वैराग्य की दुख की निवृत्ति वृंदावन की पावन महिमा का भक्तों को श्रवण कराया। आचार्य ने कथा में जीवन भागवत के द्वारा अपने जीवन की दिशा एवं दशा को सुधार किए जाने की बात कही। उन्होने कहा कि कथा से जीव की वृथा समाप्त होती है। आयोजक अरविंद सिंह व विवेक सिंह ने बताया कि कथा 26 नवंबर तक अनवरत दोपहर एक बजे से सांय पांच बजे तक चलेगी। तत्पश्चात 27 नवंबर को कथा के समापन पर गया भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story