डबल इंजन की सरकार में सभी सपने हो रहे साकार: कृष्णा पासवान

डबल इंजन की सरकार में सभी सपने हो रहे साकार: कृष्णा पासवान

पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित कर विकसित भारत का संकल्प किया जायेगा पूरा

- डीएम ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिलाई शपथ

फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते जनप्रतिनिधि व डीएम।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन को लेकर खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी सी. इंदुमती की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के शुभारंभ की वीडियो क्लिप देखी गई।

खागा विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के बनने के बाद जो सपने देखे थे वह आज डबल इंजन की सरकार में साकार होते दिख रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा रहा है। सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामों व शहरी क्षेत्रों में प्रचार वाहन, कैम्प के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को योजनाओ से संतृप्त भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कार्य करेंगे तो निश्चय ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओ से शत प्रतिशत लाभान्वित होने के साथ ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। जहानाबाद विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गरीब पात्र व्यक्तियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत दिलाया जाये।

कैम्प लगाकर पात्रों का त्वरित ऑनलाइन आवेदन कर लाभान्वित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने की शपथ दिलाई। साथ ही जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर अमल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाए जाने के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर तक की कमेटी गठित है।

उसका अनुपालन शासन की मंशानुरूप कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मॉनीटरिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह, पीडीडीआरडीए, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी नीति त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा, उपायुक्त उद्योग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ईओ नगर पालिका परिषद सदर सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story