विकसित भारत संकल्प यात्रा बहुआ ब्लाक के महमदपुर व पहाड़पुर गांव पहुंची। इस दौरान गांव में आयोजित चौपाल में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार

विकसित भारत संकल्प यात्रा में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

फोटो परिचय- ( स्टालों का अवलोकन करते अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू।

बहुआ/फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा बहुआ ब्लाक के महमदपुर व पहाड़पुर गांव पहुंची। इस दौरान गांव में आयोजित चौपाल में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पहाड़पुर में लगी चौपाल के दौरान विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि भारत में विकास नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है। किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है, पूर्व की सरकारों में किसानों को खाद बीज के लिए आंदोलन करना पड़ता था। अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है। अब लोग भ्रष्टाचार, लूट की नहीं, विकास के मुद्दों पर सरकार से बात कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाई है। एक सशक्त देश बनकर भारत विश्वमंच पर आया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश गुप्ता, पहाड़पुर प्रधान सिद्धनाथ तिवारी, महमदपुर प्रधान बद्री प्रसाद, सचिव राघवेन्द्र प्रसाद, एडीओ एजी सुशील पाल, पूर्ति निरीक्षक सिद्धांत सौरभ भूषण, पशु चिकित्साधिकारी डॉ उपेन्द्र पटेल, एमओआईसी शैलेन्द्र गौतम, प्राशिसं अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सेंगर, प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह, सीएचओ सरला पाल, एएनएम सरिता राजपूत, कृषि विभाग से गौतम व विनीत प्रजापति, पंचायत सहायक योगेंद्र द्विवेदी एवं ज्ञान सिंह चौहान सहित सभी विभागों के अधिकारी व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story