भाजपा महिला मोर्चा ने नितीश कुमार का फूंका पुतला

भाजपा महिला मोर्चा ने नितीश कुमार का फूंका पुतला

बिहार सीएम ने माफी न मांगी तो आंदोलन की धमकी

फोटो परिचय- पटेलनगर चौराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पड़ी मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर हंगामा किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग किया।

बुधवार को पटेलनगर स्थित चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओ ने बिहार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुये बिहार सीएम का पुतला फूंकते हुए बयान पर माफी मांगने की मांग किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अपने बयान को बिना शर्त माफी नहीं मांगते तो उनके विरुद्ध वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मनीषा गुप्ता, सुनिधि तिवारी आदि मौजूद रहीं।

Azra News

Azra News

Next Story