भीषण ठंड की शुरूआत हो चुकी है। जैसे-जैसे दिसंबर माह समाप्त हो रहा है वैसे-वैसे ठंड अपने शबाब पर पहुंच गई है। गुरूवार को पूरा दिन धुंध के बीच सूर्य ने दर्शन नही

जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाएंगे कंबल

- भोजन जन सेवा समिति ने फिर किया वितरण

फोटो परिचय- जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते कुमार शेखर व अन्य।

फतेहपुर। भीषण ठंड की शुरूआत हो चुकी है। जैसे-जैसे दिसंबर माह समाप्त हो रहा है वैसे-वैसे ठंड अपने शबाब पर पहुंच गई है। गुरूवार को पूरा दिन धुंध के बीच सूर्य ने दर्शन नहीं दिए। ऐसे मौसम में जरूरतमंद बेसहारा लोगों को सबसे अधिक कंबल की दरकार रहती है। मौसम के मिजाज को देखते हुए भोजन जन सेवा समिति लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है।

गुरुवार को आचार्य राम नारायण के चयनित गढ़ीवा के अतिनिर्धन जरूरतमंद एक दर्जन से अधिक लोगों के बीच भोजन जन सेवा समिति पहुंची और कुमार शेखर के साथ-साथ उनके सहयोगियों ने एक-एक जरूरतमंद के हाथों में स्वयं कंबल देने का काम किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की। श्री शेखर ने शहरवासियों का आहवान किया कि कहीं भी रात में कोई ठंड से ठिठुरता व्यक्ति मिले तो उसकी जानकारी संस्था को दें ताकि उस व्यक्ति को ठंड बचाने के लिए कंबल दिया जा सके। इस मौके पर नरेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, रोहित श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, शैलेश साहू, रामेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, यतीश रायजादा भी रहे।

Azra News

Azra News

Next Story