केंद्रीय राज्यमंत्री को सम्मानित करेंगे व्यापारिक व सामाजिक संगठन

केंद्रीय राज्यमंत्री को सम्मानित करेंगे व्यापारिक व सामाजिक संगठन

- तीस अक्टूबर को प्रेक्षागृह में होगा भव्य कार्यक्रम

फोटो परिचय- स्वागत कार्यक्रम की रणनीति बनाते व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में शनिवार को जिले के सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें शहर क्षेत्र में जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अथक प्रयासों से पास हुई सीवर लाइन को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि केंद्रीय राज्यमंत्री का भव्य स्वागत व्यापारिक संगठनों की ओर से किया जायेगा।

कार्यक्रम संयोजक राम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठन के मुखियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें शहरवासियो की सीवर लाइन की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अथक प्रयास से सीवर लाइन प्रोजेक्ट लाने पर उनका सामाजिक संगठनों द्वारा तीस अक्टूबर को प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह आयोजित करने की रणनीति बनी। इस दौरान अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई। सभी ने अपनी जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए तन-मन-धन के साथ सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के

जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री अजय गुप्ता, व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, व्यापार मंडल के जिला महासचिव जनसेवक चंद्र प्रकाश बबलू गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, नमामि गंगे के संयोजक शैलेन्द्र सरन सिंपल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, नगर अध्यक्ष मनोज साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजू साहू, नगर अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी सहाय,

कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ज़िला संयोजक संजय गुप्ता, रामबाबू राधा, साजन गुप्ता, नारायण गुप्ता, बॉबी गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता आदि व्यापारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story