व्यापार मंडल की रंजना सिंह बनी अध्यक्ष, मोबीना महामंत्री - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गठित की महिला इकाई

व्यापार मंडल की रंजना सिंह बनी अध्यक्ष, मोबीना महामंत्री

- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गठित की महिला इकाई

फोटो परिचय- नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत करते व्यापारी।

फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से महिला इकाई के गठन की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर रंजना सिंह व महामंत्री पद पर मोबीना वारसी को मनोनीत किया गया।

शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक के पश्चात महिला इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष पद पर तेजतर्रार नेत्री रंजना सिंह व महामंत्री पद पर मोबीना वारसी को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी व भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव द्वारा महिला जिलाध्यक्ष रंजना सिंह व महामंत्री मोबीना वारसी को अंग वस्त्र भेंट कर संगठन का पटका व माला पहनाकर स्वागत करते हुए मनोनयन पत्र दिया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से इंकार नही किया जा सकता। देश की आजादी के आंदोलन से लेकर संसद तक महिलाये भागीदारी निभा रही है। महिला इकाई के गठन होने से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष रंजना सिंह व महामंत्री मोबीना वारसी ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ उन्हें दायित्व दिया गया है वह सदैव व्यापरी हितों के लिये कार्य करेगी। इस मौके पर विजय सिंह एडवोकेट, संजय जौहरी, मुकीम अहमद, हिमांशु श्रीवास्तव, विनोद सिंह चंदेल, अजय गुप्ता, मीरा पटेल, मंजू गुप्ता, खुशनुमा, शाहीन बानो, बीना श्रीवास्तव आदि रहे।

Azra News

Azra News

Next Story