द्वापर युग में जन्में महाराज अग्रसेन की मनाई 5147 वीं जयंती

द्वापर युग में जन्में महाराज अग्रसेन की मनाई 5147 वीं जयंती

- समाज हित में कार्य कर एक सूत्र में पिरोने का वक्ताआंे ने दिया संदेश

फोटो परिचय- (2) महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाज के लोग।

फतेहपुर। रविवार को भगवान श्री राम के पुत्र कुश के वंश की 33 वीं पीढ़ी द्वापर युग में जन्मे शिरोमणि महापुरुष महाराजा अग्रसेन महाराज की 5147 वीं जयंती अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले मनाई गई। जिसमें समाज के समस्त संगठन एवं व्यापार मंडल के समस्त संगठनों ने मिलजुल कर भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने की। आयाह शाह विधायक विकास गुप्ता बब्लू, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अतिथियों समेत समाज के लोगों ने जेल रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर उनकी सामाजिक समरसता से सीख लेकर समाज हित के कार्य करने व समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। जिससे संपूर्ण मानव जाति का कल्याण हो सके। ऐसे सामाजिक कार्य संपूर्ण मानवता के लिए हितकारी होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री अजय कुमार गुप्ता, महामंत्री जनसेवक चंद्र प्रकाश गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, संजय गुप्ता, नारायण गुप्ता, विनोद गुप्ता, बृजेश सोनी, सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सौरभ साहू, गुड्डा, रितेश गुप्ता, डॉ. दीपक गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय जौहरी, टीटू गुप्ता, आयुष गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित गुप्ता, पवन अंबानी, संजीव गुप्ता, रितांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनित गुप्ता भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story