नेताजी की पहली पुण्यतिथि मना व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

नेताजी की पहली पुण्यतिथि मना व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

- गरीब, शोषित व वंचित समाज के लिए समर्पित रहा नेताजी का जीवन: राजेश

फोटो परिचय- (8) नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते यादव महासभा के पदाधिकारी।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मनाते हुए जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी वहीं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव के निर्देशन में जिला सचिव एवं सेक्टर प्रभारी संजय यादव व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव के नेतृत्व में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जनपद के सैफई गांव में हुआ था। पहले वह शिक्षक के रूप में तैनात थे लेकिन उनके मन में देश व प्रदेश के दबे, कुचले, गरीब, शोषित व वंचित समाज की सेवा करने का जज्बा था। इसी जज्बे को लेकर उन्होने शिक्षक पद का त्याग करके राजनैतिक शुरूआत की। किसानों के हित की लड़ाई हमेशा सड़क पर आकर लड़ी। इसी वजह से उन्हें धरती पुत्र के नाम से भी पुकारा जाता है। उन्होने अपने राजनैतिक जीवन में तमाम संघर्ष किए। समाजवादी पार्टी की स्थापना करके प्रदेश में कई बार सरकर भी बनाई। कई योजनाओं का संचालन करके समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का भी काम किया। उन्हें आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर केतकी सिंह यादव, विनय यादव, संजय यादव, धीर सिंह यादव, निर्मल सिंह यादव, कपूर सिंह, रवि सिंह यादव, गुलाब सिंह मौर्य, नवल सिंह, प्रीतम सिंह, राम सिंह मौर्य, अशोक यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story