प्रभु यीशु की पैदाइश पर कल (आज) जिले में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां सप्ताह भर से शुरू थी जिनको रविवार की शाम तक अंतिम रूप दिया गया।

आज जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस का पर्व

- आकर्षक झांकियों से सज गए विद्यालय व चर्च

- चर्च में प्रार्थना सभा के बाद होंगे विभिन्न कार्यक्रम

फोटो परिचय- सेंट जॉन्स स्कूल में सजी झांकी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। प्रभु यीशु की पैदाइश पर कल (आज) जिले में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां सप्ताह भर से शुरू थी जिनको रविवार की शाम तक अंतिम रूप दिया गया। बाजार में भी सजावट की विभिन्न सामग्री सजी रही। उधर आकर्षक झांकियों से विद्यालय व चर्च सज गए हैं। चर्च में प्रार्थना सभा के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बताते चलें कि प्रभु यीशु की पैदाइश पर इसाई समुदाय के लोग पूरे विश्व में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम की तैयारियां सप्ताह भर से चल रही थी। शहर के सेंट जॉन्स स्कूल, सेंट मैरी, सेंट जेवियर्स के अलावा अन्य स्कूलों में प्रभु यीशु की सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गई हैं। कल (आज) पर्व कुछ विद्यालयों में यह पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। उधर शहर के हरिहरगंज व देवीगंज स्थित चर्च को भी आकर्षक विद्युत झालरों के साथ-साथ झांकियों से सजाया व संवारा गया है। यहां प्रातःकाल प्रार्थना सभा होगी। तत्पश्चात चर्च में ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके प्रभु यीशु के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। उधर बाजार में भी सजावट के साथ-साथ आकर्षक सेंट क्लाज के वस्त्रों की बिक्री पूरा दिन होती रही। बच्चे अपने पसंदीदा सामानों की खरीददारी करते देखे गये।

Azra News

Azra News

Next Story