लक्ष्मीबाई की जयंती पर 51 बालिकाओं को वितरित किए गए वस्त्र

लक्ष्मीबाई की जयंती पर 51 बालिकाओं को वितरित किए गए वस्त्र

समाजसेविका सौम्या पटेल के कार्यो की अतिथियों ने की सराहना

फोटो परिचय- बालिकाओ को वस्त्र वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर अमर क्रांति फाउंडेशन के तत्वाधान मे इक्यावन बालिकाओ को वस्त्र वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष व आरएसएस के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा वितरण किया गया।

रविवार को शहर के तहसील चौराहा स्थित एक मैरिज हाल में अमर क्रांति फाउंडेशन की संचालिका एवं समाजसेविका सौम्या पटेल के द्वारा इक्यावन आभावग्रस्त बालिकाओं को वस्त्र वितरण एवं शहर कि महान विभूतियों को सम्मानित करने का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा ज़िलाध्यक्ष मुखलाल पाल एवं आरएसएस के विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह रहें। जिन्होंने कार्यक्रम कि प्रशंसा की। बालिकाओं को वस्त्र भेंट करते हुए महारानी लक्ष्मी बाई के व्यक्तित्व के बारे मे विस्तार के प्रकाश डाला। कुछ बालिकाओं ने लक्ष्मी बाई के गणवेश मे नृत्य किये और पुरस्कार प्राप्त किए। मंच संचालन हार्दिक गुप्ता व सुधांशु श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम मे तीन सौ आभावग्रस्त परिवारों के लोग रहे जिसमे से 51 बालिकाओं ने वस्त्र प्राप्त किये एवं नगर के गणमान्य लोगों को समाजसेवीका ने सम्मानित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की संचालिका सौम्या पटेल ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे अदीप सिंह, अनंत दीक्षित, शशि भूषन त्रिपाठी, रूपम मिश्र, संजय पाण्डेय, राजेश पटेल, संगीता सचान, प्रेमा सिंह राठौर, अंगद सिंह चंदेल, अचार्य कमलेश, संध्या त्रिपाठी, स्मिता सिंह, वंदना द्विवेदी, वंदना तिवारी, रानी पटेल, पवन साहू, अमित शिवहरे, धर्मेंद्र जनसेवक, आकाश तिवारी, माया शुक्ला, श्रेयस, शिवम, हिमांशु श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, विनोद चंदेल, प्रशांत मिश्रा, ज्योति, चंदा, प्रतीक, हरि बाबू आदि लोग रहे।

Azra News

Azra News

Next Story