नहीं की जाती ठोस कार्रवाई, जनता को उठानी पड़ती परेशानी

डग्गामार वाहनों के कारण लगता जाम

- नहीं की जाती ठोस कार्रवाई, जनता को उठानी पड़ती परेशानी

फोटो परिचय- कस्बे के मुख्य मार्ग पर फंसे वाहन।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज अमौली/फतेहपुर। शहर से लेकर कस्बों में डग्गामार वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। चालक मनमानी जगह वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। ऐसे में छोटे-बड़े वाहनों को खड़ा होना पड़ता है। इससे जाम लग जाता है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अमौली से कानपुर चलने वाले डग्गामार वाहन बीच रोड में ही खड़ी करके सवारियां भरने लगते हैं। जिससे जाम की स्थित बन जाती है। इसका खामियाजा शहर व कस्बों में रहने वाले भुगत रहे हैं। इस समस्या से अफसर बेपरवाह हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत अमौली तिराहे पर रहती है। यहां से हर जगह के लिए डग्गामार वाहन चलते हैं। इन वाहनों पर नियंत्रण करने के लिए प्रशासनिक अफसरों ने कई दफा अभियान चलाया। यह फौरी रहा। ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे समस्या बरकरार है। शहर से लेकर कस्बों में पल-पल जाम की नौबत रहती है। लोगों को परेशान होना पड़ता है। चालक सवारियों को भरने के लिए वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। यह भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सवारियां भरने के लिए वाहन रोक देते हैं। इससे जाम की समस्या आम हो गई है। अमौली से कानपुर चलने वाली मैजिक गाड़ियों में लिमिट से ज्यादा सवारियां भरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

Azra News

Azra News

Next Story