फर्जी खबर चलाए जाने पर प्रधान को मानसिक तनाव, प्रधान बोले चुनावी खुन्नस के चलते बिगाड़ी जा रही छवि, दिए गए प्रार्थना पत्र में स्थानीय को बनाया साजिश कर्ता

ट्यूटर ( x ) पर फर्जी खबर पोस्ट कर शासन को भ्रमित करने की साजिश

👉 फर्जी खबर चलाए जाने पर प्रधान को मानसिक तनाव, प्रधान बोले चुनावी खुन्नस के चलते बिगाड़ी जा रही छवि

👉 निराधार खबर लिखकर किराए के ट्यूटर हैंडिल से प्रधान की छवि को बिगाड़ने की साजिश

👉 मानसिक क्षुब्ध प्रधान परिवार सहित पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उठाई कार्यवाही की मांग

👉 दिए गए प्रार्थना पत्र में स्थानीय को बनाया साजिश कर्ता

👉 अल्प जानकारी के चलते जिस गाटा संख्या को दर्शा कर आरोप लगाया जा रहा उसे लेखपाल ने सिरे से किया खारिज

👉 लेखपाल की अंख्या के अनुसार दर्शाए गए गाटा संख्या 6470 में कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर

कहते है भ्रमित की गई कलम किसी बड़े अपराध से कम नहीं आंकी जाती। विगत एक दिन पूर्व "एक्स हैंडल" में भेजी गई एक खबर जिसमे थाना सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर गौंती प्रधान को दबंग बताकर प्रधान द्वारा गाटा संख्या 6470 पर कब्जा हेतु निर्माण कार्य दिखाया जा रहा। जिसमे खबर के जरिए कई उच्च अधिकारियों को भ्रमित किया गया। इस आरोप को लेकर ग्राम प्रधान स्वयं और उनका पूरा परिवार अपमानित हुआ और इसकी शिकायत प्रार्थना पत्र के जरिए उच्चाधिकारियों को दिया और पूरी तरह जांच कराकर साजिशकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग की ।




वही जब इस पूरे प्रकरण पर ज़मीनी निगाह डाली जाए तो जिस गाटा संख्या 6470 का मामला दर्शाया गया उस रकबे पर कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा

वहीं जब क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट आंख्या देखी जाए तो,,,

मोहम्मदपुर गौंती थाना हथगाम तहसील खागा जिला फतेहपुर के शिकायतकर्ता मुनीरउद्दीन पुत्र इमामउदीन ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि गाटा संख्या 6470 में अवैध निर्माण हो रहा है। उसे रूकवाया जाये। वही ग्राम गौंती के अभिलेखों और स्थल का निरीक्षण किया गया के गाटा संख्या 6470 रकबा 0.3240 वर्ग मी०है। जिसमें 02768 वर्ग मी. काश्तकार हकीमुद्दीन आदि के नाम है। अर्थात वर्तमान अभिलेखों में शिकायत कर्ता मुनीरुद्दीन पुत्र इमामउद्दीन का नाम ही नहीं हैं। स्थल में गाटा संख्या 6470 कोई निर्माण नही हो रहा है। बल्कि गाटा संख्या 4398 में निर्माण हो रहा है। जिसमें कोई ग्राम समाज नहीं है। गाटा संख्या 4398 गाटा संख्या 6470 के सामने उत्तर दिशा में व रोड़ पर है।





वहीं एक जनप्रतिनिधि ने कहा की बिना पहचान, वा अतिरिक्त अभिलेखों की जानकारी के चलते निराधार आरोप से क्षुब्ध ग्राम प्रधान "कफील अहमद" साजिश कर्ताओं पर कार्यवाही वा अपने मानहानि पर न्यायालय की तैयारी में हैं - अजरा न्यूज़ फतेहपुर

Azra News

Azra News

Next Story