कृषि मंत्री को भेंट किया गौ आधारित ज्वार का भुट्टा

कृषि मंत्री को भेंट किया गौ आधारित ज्वार का भुट्टा

- मंत्री ने खुशी जता कार्यालय कक्ष में भुट्टा लगाने के दिये निर्देश

फोटो परिचय- कृषि मंत्री को ज्वारका भुट्टा भेंट करते कंपनी के सीईओ।

फतेहपुर। गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने वाली असोथर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ जयदेव सिंह व डायरेक्टर भागवत ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचकर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात की। कृषि मंत्री ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती से तैयार ज्वार का भुट्टा भेंट किया। ज्वार का भुट्टा देखकर मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए भुट्टे को कार्यालय कक्ष में लगवाने के लिए निर्देशित किया।

असोथर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ जयदेव सिंह व डायरेक्टर भागवत ने बताया कि कंपनी किसानों को सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जानकारी व प्रशिक्षण देकर प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषकों को उन्नतशील बीज, कीटनाशक दवाएं, खरपतरवार नाशक दवाएं, रासायनिक उर्वरक, जैविक खेती के प्रयोग में होने वाले उर्वरकों को किसानों को उचित रेट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के लिए कृषि रक्षा उपकरण,

आधुनिक कृषि यंत्र एक ही छत के नीचे किराये पर उचित मूल्य पर उपलब्ध है। जैविक व रासायनिक खेती उत्पादित अनाज को अलग-अलग रेट में समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है। किसानों को परंपरागत खेती के लिए कलस्टर तैयार करवाने के साथ ही कृषि विभाग से मिलने वाले निःशुल्क कृषि निवेश उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के कृषि वैज्ञानिक भी किसानों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

Azra News

Azra News

Next Story