रोशनी व रंगोली से जगमगाया सीपीएस

रोशनी व रंगोली से जगमगाया सीपीएस

फोटो परिचय- स्कूल में रंगोली बनातीं शिक्षिकाएं।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। शहर के स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल रविवार को दीपावली के पर्व पर जगमग रोशनी व मनमोहक रंगोली से जगमगा उठा। इस दृश्य ने सभी के हृदय को मोहित कर दिया।

विद्यालय प्रांगण को सुन्दर रंगोली बनाकर उसे और अधिक मनमोहक रूप से सजाया गया। इस अवसर पर फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, विद्यालय प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर इंजी. प्राची श्रीवास्तव ने सभी को दीपावली के पावन और प्रकाश के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रंगोली बनाने में शालिनी वर्मा, मोहिनी पाण्डेय, नमृता दुबे, वर्तिका आदि शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Azra News

Azra News

Next Story