शिक्षाविद् की पांचवी पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिक्षाविद् की पांचवी पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

फोटो परिचय- शिक्षाविद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते लोग।

फतेहपुर। अपनी कड़ी मेहनत और सफल संचालन द्वारा महर्षि विद्या मंदिर को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले शिक्षाविद अनिल कुमार मिश्रा आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, अति कर्मठ, प्रखर वक्ता तथा एक कुशल प्रशासक थे। अपनी व्यवहार कुशलता, कड़ी मेहनत तथा दूरदर्शिता के दम पर उन्होंने जिले के जन-जन के हृदय में अपना स्थान बनाया।

पांचवी पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार विद्यालय चित्रांश नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां पर आचार्य रामनारायण ने स्वस्ति वाचन के साथ विधिवत पूजन अर्चन कराया। वहां पर उपस्थित सभी गणमान्य और नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पुण्यात्मा के लिए श्रद्धासुमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति पाठ का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने मनमोहक शब्दों में अपने भाव प्रस्तुत किए। आचार्य ने प्राचार्य मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

दस मिनट के ध्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी बच्चों को पठन पाठन के लिए पेन, पेंसिल, रबड़, बिस्किट, नमकीन, चाकलेट भी वितरित की गई। सभी बच्चे बहुत ही प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर उनकी धर्म पत्नी सिंधु प्रभा मिश्रा, पुत्र डा० दिव्यांश मिश्रा, पुत्री शिप्रा तिवारी, आशीष तिवारी, पुत्री डा० अंजली मिश्रा, डा० विवेक शुक्ला, प्रो० राजीव त्रिपाठी, पौत्र बेबो, मुदित, मिहित एवं समस्त मिश्र परिवार उपस्थित रहा। सभी लोगों ने शिक्षाविद् को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आजीवन इनके आदर्शों पर चलने की तथा उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत आचार्य को मैडम मिश्रा व डा० दिव्यांश ने समाजसेवा से प्रभावित होकर सम्मानित भी किया।

Azra News

Azra News

Next Story