मोटे अनाजों की खेती कर किसान कमाएं लाभ

मोटे अनाजों की खेती कर किसान कमाएं लाभ

- रमवा में आयोजित हुआ जैविक किसान मेला

फोटो परिचय- जैविक किसान मेला को संबोधित करते कृषि वैज्ञानिक।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। हसवा विकास खंड के रमवा गांव में कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाइडर संस्था ईश एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड इंदौर द्वारा उपकृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार के निर्देशन में जैविक किसान मेला आयोजित किया गया। किसानों को जैविक खेती करने के लिए देशी तकनीकी की जानकारी के साथ मोटे अनाजों की खेती करने को प्रेरित किया।

विशेषज्ञों ने किसानों से खेत में पराली न जलाने की बात कही। कृषि वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने कहा कि आज शादी विवाह में खाने के स्टालों में आटा की पूड़ी खाने को कम बेसन की रोटी खाने को ज्यादा लाइन लगती है क्योंकि अब लोग जागरूक हो रहे हैं। सभी पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज कंगनी, रागी, सावा, बाजरा, कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा की खेती करिये। इनकी खेती में पानी कम और उपज अधिक, लाभ अधिक मिलता है। प्रगतिशील किसान वीरेंद्र यादव ने पराली प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती मे बीजामृत बनाने एवं उपयोगिता पर किसानो के सवालों के जवाब दिया। भृगु आर्गेनिक के उत्पादों का लगे स्टालों में जैविक खेती की किसानों ने जानकारी प्राप्त किया। मेले का संचालन आलोक गौड़ ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी रवि कुमार, कुंवर सिंह गंगवार ने किसानो को विभाग द्वारा चल रही योजनाओ की जानकारी दी। किसान नेता राकेश यादव, दुर्गा तिवारी सहित प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर जितेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, विपुल तिवारी, रामेंद्र पटेल, अरविंद यादव आदि रहे।

Azra News

Azra News

Next Story