निर्धन व दिव्यांगजनों को बांटी त्योहार की सामग्री

निर्धन व दिव्यांगजनों को बांटी त्योहार की सामग्री

- भोजन जन सेवा समिति लगातार कर रही वितरण

फोटो परिचय- निर्धन परिवारों के बीच सामग्री वितरित करते समिति के कुमार शेखर व अन्य।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। भोजन जन सेवा समिति दीपावली त्योहार को लेकर प्रत्येक जरूरतमंद व दिव्यांगजनों के बीच लगातार सामग्री का वितरण कर रही है। शनिवार की सुबह कांशीराम कॉलोनी गड़रियन पुरवा, महर्षि कॉलोनी, गढ़ीवा के चयनित दिव्यांग, वृद्ध व निराश्रित महिला व पुरुषों को त्योहार सामग्री में मिट्टी के दिए, सरसों तेल की बोतल, रुई, लईया, गट्टा, पट्टी, खिलौना, मिठाई के डिब्बे, मोमबत्ती आदि का वितरण किया।

भोजन जन सेवा समिति के कुमार शेखर ने बताया कि इस दिवाली को गरीबों की सबसे अच्छी दिवाली के क्रम में विगत वर्षों की भांति दीपोत्सव के पूर्व में ही त्योहार सामग्री का वितरण खलील नगर, गढ़ीवा, काशीराम कॉलोनी, गड़रियन पुरवा, महर्षि कॉलोनी, गिहार बस्ती, वृद्धाश्रम, आबूनगर एवं शहर के अन्य जगहों पर किया जा चुका है। इसका उद्देश्य है कि कोई भी परिवार या घर त्योहार से वंचित न रहे। मिठास व खुशियों से भरे त्योहार की उदासी किसी के भी चेहरे पर न हो। इस मौके पर आचार्य रामनारायण, अंकित वर्मा, दिलीप यादव, रानू केसरवानी, मनीष केसरवानी, नरेश गुप्ता, रामेंद्र सिंह, अंशु पटेल, अंजू वर्मा, अंकिता सिंह, सपना सिंह, शैलेश साहू, नरेश अग्रहरि, राकेश गुप्ता आदि रहे।

Azra News

Azra News

Next Story