छात्राएं निर्भीक बनकर शासन की योजनाओं का उठाएं लाभ: एसपी

छात्राएं निर्भीक बनकर शासन की योजनाओं का उठाएं लाभ: एसपी

- छात्राओं की सुरक्षा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध

- शक्ति दीदी ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फोटो परिचय- कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी उदय शंकर सिंह।

फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान के फेज-4 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से समूचे जनपद में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को खागा कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी मिशन शक्ति अभियान आयोजित हुआ। जिसमें एसपी ने छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी उदय शंकर सिंह ने शिरकत की। उन्होने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं निर्भीक बनें और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। छात्राओं के स्वावलंबन के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। उधर समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु शहर क्षेत्र के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उपस्थित छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबी बनने का पाठ पढाया। उधर जनपद के थाना स्तर पर गठित टीमों ने शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जाकर विभिन्न स्कूल, कालेज, दुर्गा पण्डालो एवं गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को खुद की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो 1090 वीमेन पॅावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइऩ, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम ने प्रमुख चौराहो एवं भीड-भाड वाले स्थानो एवं विद्यालय व कालेजो के आस-पास चेकिंग कर मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया।

Azra News

Azra News

Next Story