देवी का स्वरूप है बालिकाएं: मुखलाल

देवी का स्वरूप है बालिकाएं: मुखलाल

- तेंदुली में आयोजित हुआ जगराता

फोटो परिचय- जगराता में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व अन्य।

मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। विकास खंड मलवां के तेंदुली गांव में नवरात्र के आठवें दिन रात्रि जागरण आयोजित किया गया। विभिन्न झांकियों और भजनों में सराबोर भक्त झूमते रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि समाज की प्रत्येक बालिकाओं में जब हम देवी स्वरूप के दर्शन करेंगे तो नवरात्र की सार्थकता सिद्ध होगी। आज जरूरत है जागरुकता की इसलिए सरकार शक्ति अभियान चला रही है। अपने आपको मजबूत बनाइये तभी आप शक्ति कहलायेगी।

विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम जीतू ने देवी माता की आरती कर पूजन किया। उन्होंने कहा कि जगराता माता का सभी सिद्धियों को भलीभूत करने का साधन है। सच्चे मन से माता की आराधना से ही मां प्रसन्न होती है। गायिका गुड़िया सलोनी ने भजन मां को जानो और पहचानों। मैंने माना तुम भी मानो बाध लो सर पे चुनारिया आओ माँ की डगरिया गाकर झूमा दिया। बाद में विभिन्न झांकिया प्रदर्शित की गई। इस मौके पर ओम मिश्रा, आलोक गौड़, रुद्रपाल सिंह गौतम, शिवशंकर सिंह परिहार रिंकू, मयंक सिंह चौहान सहित तमाम लोग रहे।

Azra News

Azra News

Next Story