भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में शनिवार को जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल, जिलाधिकारी सी. इंदुमती की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का एक वर्ष

जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं को सुन रही सरकार: राजेंद्र

- विभिन्न योजनाओं से पात्रों को किया जाए लाभान्वित: डीएम

- ग्राम चौपाल की वर्षगांठ पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

फोटो परिचय- उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते जहानाबाद विधायक व डीएम।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में शनिवार को जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल, जिलाधिकारी सी. इंदुमती की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम वर्षगांठ का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने राधे-राधे नमकीन भंडार, स्वयं सहायता समूह द्वारा आर्गेनिक हल्दी, धनिया, मिर्च, सरसो का तेल, गौरी महिला स्वयं सहायता समूह वैष्णवी महिला ग्राम समूह, दोना पत्तल पीवीसी बाल निर्माण, दिव्यांगजन, उद्यान विभाग, पंचायती राज, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, बाल विकास सेवा पुष्टाहार आदि विभागों के लगाए गए स्टालों का फीता काटकर अवलोकन किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार की समस्त योजनाओं को चौपाल के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ प्रदान किये गये हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सबका साथ सबका विश्वास के साथ सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं को सुन रही हैं। चौपाल के माध्यम से 4451 शिकायतों के सापेक्ष लगभग 4000 शिकायतों का समाधान किया गया है। मनरेगा योजना से जॉब कार्ड मजदूरों को कार्य दिया जा रहा है। खेल के मैदानों से बच्चों का व्यायाम से मानसिक विकास हो रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते के माध्यम से किया जा रहा है जिससे पारदर्शिता भी दिखाई दे रही है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, उज्जवला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्याग पेंशन, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा योजना आदि योजनाओं को अधिकांश गांव के लोगों को ही लाभान्वित करते हैं। शिकायत होती है तो जांच करे सही पाये जाने पर तत्काल निस्तारण किया जाये। ग्राम चौपाल में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अपने विभाग में चल रही योजनाओं को ग्राम प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी, आशा, स्वयं सहायता समूह को विस्तार से बताया। विधायक व जिलाधिकारी ने अच्छा कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारियो, ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, स्वंय सहायता समूह की महिलाओं में सुरेश सचान, हरिओम, अभिताभ, उमा देवी, गीता देवी, दिनेश कुमार, नितेश कुमार, भूपेंद्र, ललित पटेल, पुष्पेंद्र, सुरेश, लल्लू, बलराम, चन्द्रहास, जितेंद्र प्रताप, मंजू सिंह, बीना देवी, सरोज बाला, शबाना, श्वेता द्विवेदी को प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्रा ने किया।

Azra News

Azra News

Next Story