किसानों का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: अनुज

किसानों का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: अनुज

- भाकियू टिकैत गुट ने दसवां मील में पंचायत लगाकर भरी हुंकार

- युवा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व किसानों ने किया स्वागत

फोटो परिचय- युवा प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते किसान नेता।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। बहुआ विकास खंड के दसवां मील में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट ने महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें पहुंचे युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों का शोषण बंद न हुआ तो प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। इससे पहले युवा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व किसानों ने स्वागत भी किया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की महापंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल के अलावा जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने भी शिरकत की। महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने शिरकत की। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पंचायत में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। प्रदेश की योगी सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। अन्ना जानवरों से आज भी किसान परेशान है। बिजली व पानी की समस्या से भी किसान जूझ रहा है। किसानों को ऊंचे दामों पर डीएपी व अन्य खाद खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि किसानों का उत्पीड़न थानों व चौकियों में भी किया जा रहा है। जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने कहा कि यदि शासन ने अपने रवैये में सुधार न किया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। पंचायत के दौरान भाकियू अराजनैतिक गुट के ज्ञान सिंह गौर ने टिकैट गुट का दामन युवा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष थाम लिया। उनके संगठन में शामिल होने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। पंचायत में मुख्य रूप से नवल पटेल, सुरेंद्र पटेल, नागेंद्र सिंह यादव, मधुसूदन तिवारी, पप्पू सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, आशीष अवस्थी, पुष्पेंद्र सिंह, कंचन सिंह, राजेश कुमारी, यदुनंदन आर्य, वीरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story