आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट की मासिक बैठक शहर के राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग रहे।

आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने अभिनव

- हार्दिक को गेट हाउस एसोसिएशन व नीतू को मिली महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

- सभी को नये वर्ष की बधाई देकर व्यापारी सुरक्षा का दिलाया संकल्प

फोटो परिचय- संरक्षक मंडल के सदस्यों को सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष।

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट की मासिक बैठक शहर के राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने किया। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए नये लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य व पदाधिकारी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों के हितों की चिंता करनी चाहिए कि किसी भी प्रकार की व्यापारियों की समस्या आने पर शीघ्र निराकरण करना चाहिए। सेल टैक्स विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ बहुत ही मनमानी की जा रही है। जल्द ही प्रतिनिधि मंडल मिलकर मुंहतोड़ जवाब देगा। किसी भी प्रकार की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला वितरक एसोसिएशन एवं आदर्श व्यापार मडल ने सभी संरक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवासतव ने नये पदों की घोषणा की। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर अभिनव यादव को मनोनीत किया। गेट हाउस एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर हार्दिक गुप्ता, मिनी ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिद्धांत गुप्ता, महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीतू गुप्ता को दी गई। सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी को नये वर्ष की बधाई देकर व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर शमीम खान, गुड्डू अकरम, इमरान, अनीश, विनोद गौतम, माधुरी साहू, मधु साहू, सीमा सिंह, शिल्पी, मान सिंह लोधी, अनिल सिंह गौतम, अनिल अग्निहोत्री, जीतू श्रीवास्तव, रवि तिवारी, इंद्रेश चंद्र, राजीव गुप्ता, विष्णु दीक्षित, शाद अहमद, अशोक यादव, वीर सिंह, राजीव पुरवार, शिवकुमार, अमित शरन बाबी, बबली सोनी, अंकित गुप्ता, अनिल सिंह, निरंजन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story