उद्योग व्यापार मंडल ने गठित की कार्यकरणी

उद्योग व्यापार मंडल ने गठित की कार्यकरणी

- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं -बृजेश

फोटो परिचय अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवमनोनीत कार्यकारिणी।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों के शोषण के विरुद्ध एकजुट होने व संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के साथ ही संगठन को धार देते हुए कार्यकरणी का गठन किया गया। जिसमें जिला कमेटी के साथ ही युवा संगठन का भी गठन करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

बुधवार को शहर के जीटी रोड स्थित कैम्प कार्यालय मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य व जिला प्रभारी संजय गुप्ता रहे। बैठक में व्यापारियो के उत्पीड़न पर चिंता जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर व्यापारी युवा है जो अब किसी के आगे झुकने वाला नहीं है। किसी भी समस्या का व्यापारियों ने डटकर मुकाबला किया है और देश को सदैव संकट से उबारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियो के कंधे से कंधा मिलाकर शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का काम किया जाएगा। तत्पश्चात संगठन को धार देते हुए जिला महामंत्री पद पर रितेश गुप्ता उर्फ सोल्डी, महामंत्री संगठन जय प्रकाश मुनेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता टीटू, उपाध्यक्ष पद पर मो. अलीम, राकेश गुप्ता, शोएब खान, अजय गुप्ता, मो. आसिफ, विनोद गुप्ता, समी अहमद खान, संजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता, नारायण गुप्ता, संगठन मंत्री सौरभ सिंह, मो. अनीस, धीरज बाल्मीकि, शुभम, संयुक्त मंत्री आयुष गुप्ता, यासीन वारसी, अमित सोनी, सिद्दीक राईन, सुरेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी मुकीम अहमद आदि का मनोनयन किया गया। जिला प्रभारी संजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए फूलमला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों व कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। इस मौके पर संतोष गुप्ता आननद सिंह, मो आमिर, धर्मेंद्र गुप्ता, रामबाबू कश्यप अर्पित रस्तोगी आदि रहे।

Azra News

Azra News

Next Story